दीपमाला ढाबा से बाणगंगा, भौरासला व बड़ागणपति क्षेत्र में यातायात प्रबंधन पुलिस की कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर l आज दिनांक को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुश्री अंजना तिवारी (यातायात प्रबंधन-क्षेत्र 2), सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह चौहान के साथ निरीक्षक मनीष डावर व सूबेदार चंद्रेश मरावी “क्यूआरटी – टीम 1” के एएसआई वालिया थंदार, प्रधान आरक्षक 2158 किशोर, आरक्षक 3894 संजय, आर 3183 रामकुमार, आरक्षक 421 रोहित, आरक्षक 795 नीलेश सिंह, महिला आरक्षक 2685 आरती, 2864 कीर्ति के द्वारा बड़ा गणपति चौराहे पर यातायात व्यवस्था की गई सिग्नल पर रुके यातायात को चेक कर बिना नम्बर/ गलत नंबर प्लेट वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही की गई ।

दीपमाला ढाबा से बाणगंगा ब्रिज तक सड़क के दोनों ओर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाया गया एवं रोड पर लगे होर्डिंग बोर्ड को ज़ब्त कर दुकानदारों को समझाइश दी गई ।

भोरासला चौराहे पर यातायात व्यवस्था की गई रेड लाइट सिग्नल जम्प करने वाले वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही की गई। व्यवस्था के दौरान कुल 30 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही कर 14000/- रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया।

यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम ने पैदल पेट्रोलिंग कर बाणगंगा से लवकुश चौराहा तक किया यातायात प्रबंधन का कार्य

- Advertisement -
Exit mobile version