दिल्ली की नई शराब नीति की आड़ में घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से इस्तीफे की मांग की। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली के एक्साइज स्कैम में डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के आवास समेत 7 राज्यों की 21 जगहों पर चल रही CBI ने रेड मारी थी।
