दिल्ली में लिव इन पार्टनर की हत्या प्रेमी ने जबड़े, गले और हाथ पर चाकू मारे, महिला की 16 साल की बेटी भी

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

दिल्ली के तिलक नगर में शुक्रवार को एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव उसके किराये के घर से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रेखा रानी के रूप में हुई है, जो आरोपी के साथ लिव-इन पार्टनर में रह रही थी। रानी की एक 16 साल की बेटी भी है। महिला के जबड़े, गले और हाथ पर चाकू से वार किया गया है।

15 साल से किराए के घर में रह रही थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 साल की रानी 15 साल से अपनी बेटी के साथ किराए के घर में रह रही थी। हत्या के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो उसके घर पर ताला लगा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अदंर रानी का शव पड़ा था। पुलिस के मुताबिक महिला की बेटी को पता नहीं था कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है। उसे लग रहा था उसकी मां दवा खाकर कमरे में सो रही है।

हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला पर चाकू से तीन बार हमले किए गए।

आरोपी ने बेटी से कहा- मां बाहर गई है
पुलिस ने बताया कि उसकी बेटी ने अपने बयान में कहा कि वह जब अपनी मां को जगाने के लिए गई तब वहां महिला का पार्टनर मौजूद था। जब उसने व्यक्ति से पूछा कि उसकी मां कहां है तो व्यक्ति ने कहा कि वह बाहर गई हैं और उसे भी बाहर जाने के लिए कहा। अधिकारी ने कहा कि गड़बड़ी आशंका के मद्देनजर वह घर से बाहर चली गई।

महिला पर के तीन जगहों पर चाकू से वार किया
पुलिस के मुताबिक बेटी के बाहर जाने के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर वहां से भाग गया। पश्चिम दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस घनश्याम बंसल ने कहा कि सामने आया है कि महिला को दो जगह चाकू मारा गया है। उनके मुताबिक, एक बार जबड़े और गले पर चाकू से वार किया गया जबकि दूसरा वार हाथ पर किया गया है।

- Advertisement -
Exit mobile version