दिल्ली में कोरोना वायरस से हर दिन 1500 से ज्यादा लोग पॉजिटिव हो रहे हैं. वहीं संक्रमण से मौतों का आंकड़ा भी कम नहीं हो रहा है. हालिया रिपोर्ट के अनुसार इस महीने में अबतक केवल दिल्ली में कोरोना वायरस से 87 लोगों की मौत हो गई. वहीं लगातार केस बढ़ने के चलते कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 173 से बढ़कर 322 कर दी गई है.
इसके अलावा केवल इस महीने में अस्पताल में भर्ती होने की दर जहां 1 अगस्त को 3.23 फीसदी थी, वहीं यह आंकड़ा 17 अगस्त को बढ़कर 6.23 फीसदी हो गया है. जानकारी के मुताबिक 1 अगस्त को दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 4274 थी जो 17 अगस्त को बढ़कर 6809 हो गई है. 16 अगस्त को दिल्ली ने उच्चतम सकारात्मकता दर 19.20 फीसदी दर्ज की गई थी.
17 अगस्त को दिल्ली में कोरोना के 1,652 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 8 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि 1,702 लोग कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए. दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 9.92% रहा.
हालांकि 16 अगस्त को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 19.20% दर्ज की गई थी जबकि कोरोना के 917 नए केस ही सामने आए थे. वहीं संक्रमण की वजह से 3 लोगों ने दम तोड़ा दिया था, वहीं 1,566 मरीज रिकवर हुए थे.
