दिल्ली पुलिस की स्पेशल इंटेलिजेंस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि ओमकारेश्वर ठाकुर के पिता अखिलेश ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद आया बयान सामने पिता बोले मेरा बेटा आईटी एक्सपर्ट है, जो लोग बुल्ली एप्प में पकड़ाए हैं उनकी जानकारी पर मेरे बेटे को पकड़ा गया है,ओम्कारेश्वर ने की है बीसीए की पढ़ाई, उसका लेपटॉप और मोबाइल भी पुलिस ने जप्त किया है, मेरे बेटे को फंसाया गया है, 2 लोग सिविल ड्रेस में गिरफ्तार करने आए थे गिरफ्तारी के समय मैं घर पर मौजूद नहीं थे… बुली बाई ऐप में जो गिरफ्तार हुई है,उन्होंने लिया ओम्कारेश्वर का नाम। पिता का दावा ओम्कारेश्वर ठाकुर किसी भी अवैध गतिविधि में लिप्त नहीं है।दिल्ली पुलिस ने ओम्कारेश्वर से परिवार की बात कराई है। दिल्ली साइबर सेल की टीम से पवन नाम के अधिकारी इंदौर गिरफ्तार करने पहुंचे थे। बेटे ने सुबह फोन पर बताया कि पापा आप चिंता मत कीजिएगा मैं बेगुनाह हूं मुझे फंसाया जा रहा है दूसरे लोगों ने मेरा नाम लिया जिसके वजह से मुझे पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर आए हैं।
