दिल्‍ली पुलिस की यूनिफॉर्म में बदलाव, हर रैंक के ऑफिसर-स्‍टाफ लगाएंगे नया लोगो

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस के सभी रैंक के ऑफिसर व स्टाफ अब अपनी वर्दी पर दाहिने तरफ नेमप्लेट के ऊपर नए तरीके का प्रतीक चिह्न लगाएंगे. पुलिस विभाग में सभी रैंक के ऑफिसर और स्‍टाफ के लिए नया लोगो तैयार किया गया है.

लाल व नीले रंग के मिश्रण वाले इस प्रतीक चिह्न में बीच में इंडिया गेट की तस्वीर है. प्रतीक चिह्न में ऊपर दिल्ली पुलिस व नीचे ‘फॉर द नेशनल कैपिटल’ लिखा हुआ है. लोगो के बीचों बीच ‘शांत‍ि सेवा न्‍याय’ भी लिखा गया है. यह कढ़ाई और मेटल दो तरह के वर्जन में लांच किया गया है. 

Exit mobile version