दर्शन के लिए गया परिवार चोरो ने किया घर पर हाथ साफ नगदी लेकर चोर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सुदामा नगर क्षेत्र के सूने मकान में अज्ञात बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से हजारो रुपये नगदी लेकर फरार हो गए मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

दरअसल शुक्रवार दोपहर थाना प्रभारी के अनुसार द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुदामा नगर में एक मकान में चोरी की वारदात सामने आई है फरियादी पंकज नगर ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई थी अज्ञात बदमाश उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लगभग 75 हजार रुपए चुराकर फरार हो गया। फिलहाल फरियादी की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू की है।

Exit mobile version