त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान सामग्री का वितरण पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए हैं 1217 मतदान केंद्र

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लोकतंत्र के सबसे छोटे चुनाव कहे जाने वाले पंचायत चुनाव के लिए मतदान कर्मी सामग्री लेकर शुक्रवार को अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए पंचायत चुनाव के लिए जिले में 1217 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि 672000 से अधिक मतदाता चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 25 जुलाई को मतदान होना है इसके लिए शनिवार को प्रत्येक जनपद से मतदान कर्मी सामग्री लेकर रवाना हुए।  इंदौर जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 303 मतदान केंद्रों के लिए शासकीय  कला एवं वाणिज्य कॉलेज से मतदान दलों को सामग्री वितरित की गई।  पंचायत चुनाव में मतपत्रों का उपयोग किया जाना है, शुक्रवार को मतदान दलों को जो सामग्री दी गई इसमें मत पेटी के साथ मत पत्र भी दिए गए। जिले में 1217 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 672310 मतदाता चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदान सामग्री वितरण के दौरान इंदौर कलेक्टर मनीष से भी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय पहुंचे उन्होंने मतदान दल में जा रहे कर्मचारियों व अधिकारियों से चर्चा भी की। 

Exit mobile version