शहर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार में कई लोगों को टक्कर मारी और एक पेड़ में जा टकराई हालांकि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है वही कार में लगभग बड़ी मात्रा में शराब भरी हुई थी जब लोग मौके पर पहुंचे तो लोगों ने सारी शराब की बोतले उठाई और चलते बने सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है वही पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर नंबर के आधार पर वाहन चालक की तलाश कर रही है।
मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के खातीवाला टैंक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार दो से तीन वाहनों को टक्कर मारती हुई एक पेड़ में जा घुसी थी हादसा इतना भीषण था कि कार के आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई घटना के बाद मौके से चालक फरार हो गया जब लोग आसपास के सड़क हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे मौके पर तो गाड़ी में शराब भरी हुई थी देखकर लोग शराब की बोतल उठा कर चलते बने सूचना पुलिस को मिली जब मौके पर पुलिस पहुंची तो क्रेन की मदद से कार को थाने पर लेकर पहुंची है वही पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है अब नंबर के आधार पर वाहन चालक की तलाश की जा रही है वही शराब बात को लेकर पुलिस नजरअंदाज करती नजर आई फिलहाल जांच के बाद पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही की बात कर रही है।
