तेजाजी नगर पुलिस ने क्षेत्र में जुआ खेलते 14 जुआरियों को हजारो रुपयों नगदी के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है । पुलिस के हत्थे आए अधिकांश आदातन जुआरी है ओर अलग अलग क्षेत्रो से आकर जुआ खेलते थे ।
तेजाजी नगर पुलिस ने रविवार रात बल के साथ मोरोद में एक खेत पर दबिश दी तो यह 14 लोग अलग अलग गुट बना कर जुआ खेलते पाये गए । जिनके पास से 25 हजार रुपये से अधिक नगद ओर ताश पत्ती ओर मोबाईल बरामद की गई है ।
पुलिस अब सभी जुआरियों के पुराने रिकार्ड खंगाल रही है । सभी लोग अगल अलग क्षेत्रो से यह आकर जुआ खेलते थे ।
