इंदौर में तिल चतुर्थी के मौके पर खजराना गणेश मंदिर में तिल महोत्सव की शुरुआत हुई इस दौरान 51 हजार लड्डुओं का भोग भी खजराना गणेश को चढ़ाया गया, कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष तील महोत्सव पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले को निरस्त रखा गया है
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में तिल महोत्सव की शुरुआत हुई, इस मौके पर इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने मंदिर पर पहुंचकर पूजन किया और ध्वजा चढ़ाई, इस दौरान भगवान गणेश का भव्य और आकर्षक श्रृंगार भी किया गया इंदौर खजराना गणेश मंदिर में 51 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया तिल चतुर्थी के अवसर पर मंदिर में तीन दिवसीय मेला लगाया जाता था लेकिन कोरोना के कारण इस बार मेले को निरस्त रखा गया मंदिर में महाकाल मंदिर की तर्ज पर दर्शन करने की व्यवस्था की गई खजराना गणेश मंदिर में तिल महोत्सव के लिए पिछले 7 दिन से 40 से अधिक हलवाइयो के द्वारा इन लड्डुओं का निर्माण किया जा रहा था
