सुधीर कुमार सक्सेना डीजीपी बनने के बाद पहली बार इंदौर तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने बाणगंगा थाने का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान शिकायत रजिस्टर और स्टाफ से शिकायतों पर किस प्रकार से कार्रवाई की जाती है, इसे लेकर बातचीत की. इसके बाद बंदी ग्रह का भी निरीक्षण किया. थाने में शिकायतकर्ताओं के निराकरण को लेकर थाने के स्टाफ से बातचीत की.और इसी के साथ
डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने महिला डेस्क पर जाकर महिला संबंधित अपराधों के लिए जानकारी ली. किस प्रकार से शिकायतें आती है और मामले दर्ज किए जाते हैं. इसको लेकर महिला डेस्क प्रभारी श्रद्धा पवार से बातचीत की. जहा डीजीपी सुधीर सक्सेना ने महिला डेस्क जा कर रजिस्टर खोलकर एक पीड़ित महिला को फोन लगाया. महिला पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट नजर आई. इसके बाद डीजीपी ने महिला डेस्क की तारीफ की. उसके बाद दूसरे थाने का औचक निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए.
