ट्रेन के सामने कूदकर एक अधेड़ व्यक्ति ने की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रेलवे क्रॉसिंग के पास दिल्ली से आ रही इंदौर की तरफ ट्रेन के सामने कूदकर एक अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 50 वर्षीय अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने दिल्ली की तरफ से इंदौर आ रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है फिलहाल आत्महत्या का कारण और मृतक की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस मृतक की पहचान कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version