ट्रेन की चपेट मे आया युवक हादसा है या सुसाइड पुलिस जांच मे जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रुचि सोया कंपनी में काम करने वाले ऑपरेटर की पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने के बाद मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया था।

दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग के पास सूचना मिली थी कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया था मृतक के शव के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला था जिसके आधार पर मृतक की पहचान दुर्गेश निवासी खरगोन के रूप में हुई है वह इंदौर में रहकर रुचि सोया कंपनी में ऑपरेटर का काम करता था फिलहाल किया हादसा है या फिर युवक ने खुद सुसाइड किया है इसको लेकर अभी जांच की जा रही है वहीं मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Exit mobile version