इंदौर का बंगाली ब्रिज जून के प्रथम सप्ताह में आम जनता के लिए पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा पिछले कई दिनों से बंगाली ब्रिज का कार्य पूरा करने की कवायद चल रही है अब इसका कार्य अंतिम दौर में है और इसे पूरा करने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं
दरअसल इंदौर का बंगाली ओवर ब्रिज काफी विवादों के बाद बनना शुरू हुआ था पूरी तरह से ब्रिज बनने के बाद इसके मध्य का कार्य शेष रहा था जिसे पूरा करने के लिए डिजाइन में खामियों सहित कई प्रकार की तकनीकी समस्याएं सामने आई थी लेकिन अब पीडब्ल्यूडी ने इस ब्रिज को पूरा तैयार कर लिया है क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया के मुताबिक बंगाली ब्रिज पूरी तरह से बनकर तैयार है और इसकी फिनिशिंग का काम चल रहा है जून के प्रथम सप्ताह में बंगाली ब्रिज पर से ट्रैफिक शुरू कर दिया जाएगा इसके लिए तैयारियां भी की जा रही है, साथ ही बंगाली ब्रिज के आसपास सर्विस रोड का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है ताकि ट्रैफिक का आवागमन सुगम किया जा सके
