जिला प्रशासन ने इस वित्तीय वर्ष में डायवर्सन शुल्क के रूप में 61 करोड रुपए किए वसूल। 65 करोड़ तक आंकड़ा पहुंचने की उम्मीद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
Indore News: डायवर्सन टैक्स के लिए विशेष अभियान जारी, हातोद तहसील वसूली में अव्वल

अपर कलेक्टर श्री राजेश राठौर ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जिला प्रशासन ने सिर्फ डायवर्सन शुल्क के रूप में बकाया 61 करोड की राशि वसूल कर ली है। अभी यह आंकड़ा अपडेट हो रहा है और इस आंकड़े के 65 करोड तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है । श्री राठौर ने बताया कि वर्ष 2020- 21 में डायवर्सन शुल्क के रूप में ₹47 करोड़ की राशि वसूल की गई थी। इस बार मांग 46 करोड़ की थी। लेकिन उससे ज्यादा वसूली की जा चुकी है। वैसे राज्य सरकार द्वारा इंदौर जिले को 110 करोड़ रुपए डायवर्सन शुल्क वसूली का लक्ष्य दिया गया था।

Exit mobile version