जहांगीरपुरी के बाद शाहीन बाग में चलेगा बुलडोजर:9 से 13 मई तक MCD चलाएगा अभियान, 8 वार्डों में होगी कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाने के बाद अब साउथ MCD शाहीन बाग सहित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की तैयारी में है। इसके लिए नगर निगम ने पुलिस से मदद भी मांगी है। ये अभियान 9 से 13 मई तक 8 वार्डों में चलाया जाएगा। ये जानकारी साउथ MCD के अध्यक्ष राज्यपाल सिंह ने दी है।

इन इलाकों को किया गया सिलेक्ट
नगर निगम ने यह अभियान 30 अप्रैल से शुरु किया है, जो 4 से 6 मई तक जारी रहेगा। इसके अलावा दिल्ली के कालिंदी कुंज, जसोला, एमजी रोड, मेन रोड शाहीन बाग, बोध धरम मंदिर, मेहरचंद मार्केट, धीरसेन मार्ग, खाड़ा कालोनी इन सभी जगह पर 9 से 13 मई तक अतिक्रमण हटाए जाएंगे। बुधवार सुबह तुगलकाबाद की शूटिंग रेंज से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत कर दी गई है।

जिन इलाकों में अभियान चलाया जाएगा, ये उनकी लिस्ट है।

DCP के पत्र लिखकर मांगी पुलिस फोर्स
साउथ MCD के अध्यक्ष राज्यपाल सिंह ने कहा कि MCD दक्षिण दिल्ली के कई हिस्सों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की तैयारी में है। इसके लिए DCP को पत्र लिखकर पुलिस फोर्स की मदद मांगी गई है।

शूटिंग रेंज से करेंगे शुरुआत
साउथ MCD के अध्यक्ष ने कहा- हमने अवैध निर्माण को गिराने का प्लेन12-13 दिन पहले बनाया था। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा था। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसकी शुरुआत हम शूटिंग रेंज से करेंगे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस देने की जरूरत नहीं होती। जिन लोगों ने करण सिंह स्टेडियम रोड की सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रास्ता बंद किया है उसको आज पूरी तरह से मुक्त कराने की योजना है

20 अप्रैल को हुई थी जहांगीरपुरी में कार्रवाई
इसके पहले जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी और हिंसा हुई थी। हिंसा के बाद MCD और प्रशासन सख्त हो गया। 20 अप्रैल को प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। नगर निकाय ने अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस से 400 कर्मियों को तैनात किया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उसी दिन सुनवाई करके कार्रवाई को रोक दिया। अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version