जलकर संबधी समस्याओ के निराकरण शिविर में दूसरे दिन में 171 आवेदन प्राप्त हुए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर दिनांक 26 अगस्त 2022। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि जलकर समस्याओ के निराकरण के लिऐ निगम के समस्त झोनल कार्यालय पर दिनांक 25 से 31 अगस्त 2022 तक शिविर लगाए जा रहे है, जिनमें आज शिविर के दूसरे दिवस में जल प्रदाय और जल कर से संबंधित समस्याओ के 171 आवेदन प्राप्त किये जाकर, आगामी कार्यवाही हेतु संबंधितो को प्रेषित किये गये है। जलकर समस्या समाधन शिविर में झोन क्रमांक 01 में 4, झोन क्रमांक 02 में 04, झोन क्रमांक 03 में 2, झोन क्रमांक 04 में 7, झोन क्रमांक 05 में 03, झोन क्रमांक 06 में 8, झोन क्रमांक 07 में 6, झोन क्रमांक 08 में 43, झोन क्रमांक 09 में 3, झोन क्रमांक 10 में 34, झोन क्रमांक 11 में 11, झोन क्रमांक 12 में 02, झोन क्रमांक 13 में 04, झोन क्रमांक 14 में 16, झोन क्रमांक 15 में 4, झोन क्रमांक 16 में 2, झोन क्रमांक 17 में 3, झोन क्रमांक 18 में 5, झोन क्रमांक 19 में 10 आवेदन प्राप्त हुए, है। जलकर सबंधी समस्या समाधान हेत समस्त झोनल कार्यालय पर आगामी 31 अगस्त 2022 तक आवेदन प्राप्त किये जाकर, आगामी समस्या निवारण का कार्य किया जावेगा।

विदित हो कि महापौर श्री भार्गव व आयुक्त पाल द्वारा विगत दिवस जलप्रदाय समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिये कि ऐसे नल कनेक्शन जो पूर्व वर्ष से नागरिको ने ले रखे है उन्हे किसी कारण वश जलप्रदाय सप्लाय नही किया गया, किंतु जलकर की मांग जल कनेक्शन के समय से ही कि जा रही है, ऐसे नागरिको से कम से कम 7 दिन का समस्त झोनल कार्यालय व निगम मुख्यालय पर जलकर निराकरण शिविर लगाकर नागरिको से आवेदन प्राप्त करे और उनका नियमानुसार जलकर देयक संबंधित समस्या का निराकरण भी करे। यदि पानी नागरिको के घरो तक नही पहुंचा हो तो उस अवधि का के जलकर शुल्क का भी नियमानुसार निराकरण करे।

Exit mobile version