पंचग्रामी गांव पाबडा हिसार हरियाणा के रहने वाले दीपचंद जी को कारगिल योद्धा की उपाधि दिवंगत प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ 2019 पर दी थी, जब वे स्वयं द्रास में विजय दिवस मनाने के लिए गए थे।
नायक दीपचंद ने तीन पराक्रमों में भाग लिया। दीपचंद जी ऑपरेशन विजय में तोलोलिंग के ऊपर सबसे पहला गोला दागने वाले पहले सैनिक थे। ऑपरेशन पराक्रम के दौरान स्टोर अनलोडिंग में बम धमाके से उनका हाथ उड़ गया और रात भर चले ऑपरेशन मे डॉक्टरों को जिंदगी बचाने के लिए दोनों टांगे काटनी पड़ी, लेकिन उन सभी बाधाओं के बावजूद नायक दीप चंद जी अभी भी सक्रिय हैं और आदर्श सैनिक फ़ाउंडेशन के माध्यम से दिव्यांग सैनिकों के लिए कार्य कर रहे हैं।
