जबलपुर। शहर के न्यू लाइफ स्पेशिलिटी अस्पताल में आग लगने से दो मरीजों की मौत की सूचना है। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग झुलस भी गए हैं। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इस आग में चार मरीज जिंदा जल गए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 7 लोगों के शव को अस्पताल से निकाला गया है। अस्पताल में कितने मरीज भर्ती थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। इस अस्पताल में करीब 100 लोगों का स्टाफ है।
