इंदौर से छतरीपुरा क्षेत्र में सोमवार रात में ताजिये निकलने के दौरान एक बड़ा विवाद पुलिस की सतर्कता से टल गया वही एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई भी कर दी जिससे क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का जुलूस निकला।
गौरतलब है कि त्योहारों को देखते हुए पुलिस लगातार शातिर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही ताजियों के दौरान छुटपुट विवाद की घटना भी सामने आई जिसे पुलिस की सतर्कता से टाल दिया गया वही एक आरोपी मोहम्मद साबिर के खिलाफ पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई की वही ताजिए निकलने के दौरान दो पक्षों का विवाद भी सामने आया जो कैमरे में कैद भी हुआ लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते बड़ा विवाद होने से टल गया फिलहाल पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं और पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।
