चंदन नगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर व नकदी लेकर चोर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां दिनदहाड़े चोर घर में घुस कर सोने चांदी के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए।

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के लक्ष्मीनगर काकड़ में रहने वाले फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि जब वह अपनी दुकान गया था उसी दौरान कोई घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर व नकदी रुपए लेकर फरार हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Exit mobile version