चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार बाग में रहने वाले नाबालिक सड़क हादसे में घायल इलाज के दौरान हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं सड़क हादसों में मौत होने का मामला लगातार जारी है वहीं चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई जहां पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार बाग़ में रहने वाला 13 वर्षीय जैनुल अपने पास में रहने वाले दोस्त के साथ 11 तारीख को घर से बाइक लेकर निकला था जहाँ रास्ते मे गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने से डिवाइडर पर गाड़ी अनबैलेंस होकर नाबालिक अपने वाहन से गिरकर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए तुरंत m.y. हॉस्पिटल भेजा गया जहां कुछ दिन चले इलाज के दौरान नाबालिक की आज मौत हो गई,जहां पुरे ही मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version