चंदन नगर थाना क्षेत्र के जवाहर टेकरी में रहने वाले 3 वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा इलाज के दौरान बच्चे की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई परिजन उसे एमवाई इलाज के लिए लेकर पहुंचे जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है।

घटना इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के जवाहर टेकरी की है यहां का रहने वाला 3 वर्षीय लकी पिता रमेश घर के बाहर खेल रहा था उसी दौरान सांप ने उसे काट लिया जिसमें उसकी तबीयत खराब हो गई परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाई अस्पताल पहुंचाया है।

Exit mobile version