इंदौर एम आईजी पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को हिरासत में लिया है, जो कि ग्लास लगाने के नाम पर लोगो से लाखो रुपया लेकर ग्लास भी नही लगाते थे और जो भी लोग पैसा मांगने जाते उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे।
दरसअल अंबेडकर नगर निवासी फरियादिया नीलम ने इंदौर क एमआईजी थाने में शिकायत दTर्ज करवाई थी उनका नया मकान एमआईजी थाना क्षेत्र के अंबेडकर में बन रहा है जिसके लिए फरयादी नीलम ने विंडो ग्लास व तफन ग्लास लगाने के लिए जेनेलिया विंडो के मालिक मनीष सिंह व उसकी पत्नी पूजा ने फरयादी नीलम से 14 लाख रुपये लिए और उसके बाद ना तो विंडो ग्लास लगाए ना ही तफन ग्लास लगाए। वही जब फरयादी नीलम अपना पैसा मांगने जाती तो उसे जान से मारने की धमकी देता है जिसकी शिकायत ठगी का शिकार हुई नीलम ने एमआईजी थाने में दर्ज करवाई है। वही एमआईजी पुलिस ने मनीष सिंह व पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
