गोल्डन आर (एक्सीडेंट के बाद का पहला एक घंटा) में घायल को ट्रक से निकाल कर तुरंत अस्पताल पहुँचा कर उसकी जान बचाई….

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2022/04/WhatsApp-Video-2022-04-22-at-21.46.23.mp4

आज तेजाजी नगर बायपास पर दो ट्रक भयानक रूप से आपस में भिड़ गए, वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी, पर कोई भी आगे नहीं आ रहा था मदद के लिए।

उन में से एक ड्राइवर ट्रक में फँस गया था और उसके सर पर गंभीर चोट आने से खून से लथपथ हो गया था।

ऐसे में एक समाजसेवी और जिम्मेदार नागरिक, अनुराग सचदेव जी, जो किस्मत से वहाँ से गुज़र रहे थे, उन्होंने तुरन्त ट्रक पर चढ़कर उस व्यक्ति का फँसा हुआ पैर बाहर निकाला और उसके सर में गंभीर रूप से जहाँ चोट आई थी वहाँ अपने रुमाल और अन्य कपड़े से बाँधकर, तुरन्त घायल को 108 एम्बुलेंस से MY हॉस्पिटल लेकर गए और वहाँ सभी कार्यवाही पूर्ण करके इलाज शुरू करवाया, जिससे उस व्यक्ति की जान भी बच गई और समय पर इलाज शुरू हो सका।

अनुराग जी ने एक जिम्मेदार नागरिक और इंसानियत का जो उदारहण पेश किया वो प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। नमन है उनको और सभी सहयोगियों को जिनकी वजह से सही समय पर पीड़ित को इलाज मिल सका।

- Advertisement -
Exit mobile version