गुलाबबाग पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन संपन्न

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रिंगरोड गुलाबबाग पर 20 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन संपन्न हुआ,,, आयोजक सतीश पवार ने बताया कि पिता स्व.लक्ष्मणराव पवार माता स्व. शांता बाई पवार एवं स्व. भामा बाई पवार के पुण्य स्मृति में भव्य भगवत कथा का आयोजन किया गया था,,,

आयोजन में श्री मद भागवत कथा पं. मुकेश आनंद जी के श्री मुख से श्रवण करवाई गई,,, जिसमे सेकडो भक्तो ने भगवा ध्वज के नीचे भगवत कथा का श्रवण कर लाभ उठाया । कथा मे वामन अवतार उत्सव, कृष्ण जन्म उत्सव, कृष्ण विवाह, सुदामा मिलन तथा होली रास लीला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। कृष्ण विवाह समारोह मे कृष्ण जी की बरात मे बिड़-बाजे घोड़े बग्गी देख भक्त आनंद उत्साह से नाच उठे। मंगलवार को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Exit mobile version