थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गौकशी के लिए घूम रहे दो गौतस्करों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक गौतस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गौतस्कर को गिरफ्तार कर बाइक व तंमचा बरामद किया। गढ़मुक्तेश़वर सीओ पवन कुमार ने बताया कि गढ़मुक्तेश़वर थाना क्षेत्र के गांव अल्लाबक्शपुर में मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि फिरोज व उसका साथी रिजवान द्वारा गौकशी की घटना कारित करने की आशंका है। इस सूचना पर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा मौके की घेरा बंदी की गई जहां पर अभियुक्तों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई मुठभेड़ के दौरान फिरोज को पैर में गोली लगी जिसको अस्पताल भेजा दिया गया है जिसमें रिजवान भागने में सफल रहा जहां रिजवान की तालाश की जा रही हैं। मौके से एक बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल व अवैध असलहा बरामद हुआ है
