गडकरी ने फहराया 101 फीट ऊंचा तिरंगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर : गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डॉ. अनिल सीमा गर्ग के तिरंगा यात्रा अभियान में भी भाग लिया। वीर सावरकर चौराहा के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 101 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। सांसद शंकर लालवानी भी इस दौरान मौजूद रहे।
इस अवसर पर संस्था स्पंदन से जुड़े डॉक्टरों के समूह ने देशभक्ति गीत पेश कर तिरंगे को सलामी दी। इनमें डॉ. मनोज भटनागर, डॉ. प्रमोद नीमा, डॉ.हेमंत मंडोवरा, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. अतुल भट्ट, डॉ. रुचि शाह, डॉ. निकिता भटनागर, ओंकार भट्ट आदि शामिल थे। इस मौके पर स्कूली बच्चे, सभी धर्मों के प्रमुख और सेना के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय लौंढे ने किया। आभार डॉ. संदीप जुल्का ने माना।

Exit mobile version