मुख्यमंत्री शिवराज का अनूठा अंदाज , डायस की बजाय मंच पर चलते हुवे दिया भाषण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

-खेल प्रशाल में मुख्यमंत्री शिवराज का अनूठा अंदाज , डायस की बजाय मंच पर चलते हुवे दिया भाषण , स्कूली छात्रों को महापुरूषो ओर शहीदो के जीवन प्रसंग सुनाए , सभी को जन्मदिवस पर एक पेड़ लगाने की बच्चो को कहि बात

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को एकदिवसीय दौरे पर इंदौर पहुचे जहा उन्होंने खेल प्रशाल में सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में महापुरुषों के वेश में आए स्कूली बच्चों की सीएम ने सराहना की। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को महापुरुषों और क्रांतिकारियों के जीवन प्रसंग सुनाए। इनमें चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह के किस्से सुन बच्चों ने जमकर ताली बजाई। इस दौरान सीएम का नया अंदाज देखने को मिला। वे डायस पर एक जगह खड़े होने के बजाय मंच पर लगातार चलते हुए हाथ में माइक लेकर बच्चों को संबोधित किया

सीएम ने बच्चों से वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगवाते हुए देश और प्रदेश को बनाने में योगदान देने का संकल्प दिलाया। शिवराज ने बच्चों से कहा कि मैं रोज एक पेड़ लगाता हूं। उसके बिना मेरा दिन शुरू नहीं होता। मैं आज सभी बच्चों से अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने की अपील करता हूं। वादा कर रहे हो, निभाना जरूर। पेड़ सभी को जीवन देता है। इसलिए कम से कम हर साल एक पेड़ लगाएं। संकल्प लें हम देश के लिए जिएंगे और जरुरत पड़ने पर देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर

Exit mobile version