इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में दो नाबालिक बच्चे अचानक से खेलते खेलते लापता हो गए देर रात पुलिस ने दोनों बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर कड़ी मेहनत के बाद 3 घंटे में दोनों बच्चों को खोज निकाला और परिजन के सुपुर्द किया है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के स्कीम नंबर 51 में रहने वाले 2 नाबालिग बच्चे जिनकी उम्र 12 वर्ष और 13 वर्ष है जो घर से खेलते खेलते कहीं चले गए थे खेलने के बाद भी जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन सीधे थाने पहुंचे और बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू की जिन्हें 3 घंटे की मेहनत के बाद बिजासन मंदिर से दस्तयाब कर लिया गया वही दोनों बच्चों को परिजन के सुपुर्द किया है।
