खरगोन दंगे में घायल हुए बालक शिवम को वेंटिलेटर से हटाकर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। शिवम का उपचार कर रहे हैं डॉक्टर का कहना है कि पहले से शिवम की स्वास्थ में काफी सुधार है।
दरअसल खरगोन में हुए दंगे के चलते शिवम नामक बालक गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे उपचार के लिए इंदौर के सीएचएल हॉस्पिटल लाया गया था जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वेंटिलेटर पर रखा था हालांकि डॉक्टर द्वारा किए गए अथक प्रयासों से शिवम होश में आया और पहले से उसकी स्थिति में काफी सुधार है जिसके चलते उसे वेंटिलेटर से हटा कर आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। लगातार विशेषज्ञ डॉक्टर के ऑब्जरवेशन में शिवम का उपचार चल रहा है।
सीएचएल हॉस्पिटल के चीफ न्यूरो सर्जन डॉक्टर प्रणव गुड़गांवकर के अनुसार जिस स्थिति में शिवम तो लाया गया था उस समय उसके सर पर काफी गंभीर चोट थी जिससे ऐसा अनुमान था कि शिवम को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में काफी समय लगेगा, लेकिन आश्चर्यजनक तरीके से शिवम के स्वास्थ्य में काफी सुधार देखने को मिल रहा है और जल्द ही उसे आईसीयू से भी जनरल वार्ड में शिफ्ट करने को लेकर विचार किया जा रहा है।
