इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के परिणाम घोषित, सूरज शर्मा चुने गए अध्यक्ष

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
अध्यक्ष सूरज शर्मा और उपाध्यक्ष रितेश इनानी अपने समर्थको के साथ

गुरुवार को हाईकोर्ट बार चुनाव संपन्न हो गया है हर पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में एक बार फिर पूर्व अध्यक्ष सूरज शर्मा को जीत हासिल हुई तो वही सचिव पद पर जेपीसी को सफलता मिली हाईकोर्ट बार चुनाव के लिए मतदान सुबह 11:00 बजे प्रारंभ हो गया था वही मतगणना शाम 7:00 बजे शुरू हुई थी मतगणना धीमी गति होने के कारण अलग-अलग पदों के परिणाम देर रात तक आए

अध्यक्ष पद की बात करें तो सूरज शर्मा को 518 ,अमर सिंह राठौर को 435 और घनश्याम यादव को 323 मत मिले हैं मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी ने शुक्रवार तड़के 4:00 बजे सूरज शर्मा का अध्यक्ष ,रितेश ईनानी को उपाध्यक्ष ,जेपी सिंह को सचिव और राकेश भदोरिया को सचिव के पद पर विजय घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र दिए वही कार्यकारिणी में शुभम लोंकर , प्रिया राज ,नवेन्दु जोशी, अमित अग्निहोत्री और अनिरुद्ध सक्सेना कार्यकारिणी सदस्य बने है गुरुवार दिन भर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर हल चल रही है इस चुनाव को लेकर वकीलों में खासा उत्साह देखने को मिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला था जबकि सह सचिव पद के लिए 5 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे 1695 मतदाताओं में से 1212 मतदाताओं नेमतपत्र का उपयोग किया मतदान करने वाले सदस्यों का इस वर्ष पौधे भी वितरित किए गए इस पहल का सभी वकीलों ने स्वागत किया

देहाती तक चली मतगणना
मतदान के बाद वोटों की गिनती शाम 7:00 बजे शुरू हुई शुरुआती रुझान में अलग-अलग पदों के उम्मीदवार थोड़े बहुत अंतर से ऊपर नीचे चल रहे थे 500 वोटों की गिनती के बाद परिणाम स्पष्ट दिखने लगे आज रात करीब 1:30 बजे तक 800 दिन चुके थे इसके साथ ही परिणाम साफ नजर आने लगे थे आज सुबह करीब 4:00 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की

एक ही दिन में जमा हुआ पोने सात लाख

- Advertisement -

इस वर्ष मतदाताओं के लिए मतदान से पहले हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पुराने बकाया चुकता करना अनिवार्य था इसके चलते गुरुवार को एक ही दिन में ₹674150 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के खाते में जमा हुए पिछले वर्ष भी ऐसे ही अनिवार्यता की घोषणा की गई थी लेकिन मतदान के कुछ घंटे पहले ही सदस्य को राहत देते हुए इस शर्त को हटा लिया गया था

Exit mobile version