इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने इस बार व्यापारियों के साथ ठगी करने वाली एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी जस्ट डायल पर फर्जी नंबर डालकर अलंकार ट्रेडर्स के नाम पर ठगी करने की घटनाओं को अंजाम देते थे।
इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। जो कानपुर में बैठकर अलंकार ट्रेडर के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपी ऑनलाइन जस्ट डायल के नाम पर फर्जी अलंकार ट्रेडर कम्पनी के नाम पर ठगी करते थे..जानकारी के अनुसार आरोपी प्रदीप पाण्डे द्वारा देश के कई राज्यों के व्यापारियों से ठगी की गई है। आरोपी शक्कर दिलाने के नाम पर पैसे ले लेते थे। इस बार भी आरोपी ने इंदौर के एक व्यापारी से ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसे 2 लाख के करीब रूपये लेकर माल नहीं पहुंचाया..
