इंदौर क्राइम ब्रांच ने और द्वारकापुरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी ज्वेलर्स के यहां डकैती डालने की योजना बना रहे थे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार सहित फायर आर्म्स भी बरामद किया है आरोपी आदतन अपराधी है जिन्होंने पहले कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
दरअसल देर रात क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ युवक धारदार हथियार के साथ आकाश नगर पावर हाउस के पास खुले मैदान में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बैठे हैं सूचना की तस्दीक करने के बाद क्राइम ब्रांच द्वारकापुरी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन पांच आरोपियों को धर दबोचा आरोपियों की तलाशी लेने पर इन आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल जिंदा कारतूस लोहे की राड पुलिस ने बरामद की है वही पूछताछ में इन आरोपियों ने कई नकबजनि की वारदात को अंजाम देना भी स्वीकार किया है इन आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में सोने चांदी के जेवर जिसकी कीमत ₹400000 से अधिक की है के जेवर भी बरामद हुए हैं यह आरोपी क्षेत्र में ही सोने चांदी की दुकान पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने इन्हें धर दबोचा फिलहाल आरोपियों से और भी खुलासे होने की संभावना है।
