क्राइम पुलिस ने बेशकीमती हीरो को सस्ते दामों में बेचने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम पुलिस ने बेशकीमती हीरो को सस्ते दामों में बेचने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से हीरे सस्ते दामों पर बेचने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों से कुल 55 नग हीरे और 02 मोबाइल पूलिस ने जब्त किये है। हीरे की कीमती करीब 4 लाख रूपये आंकी जा रही है..

दरसअल इंदौर क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति परदेशीपुरा शिव मंदिर के पास चोरी के हीरो को ओने पोने दामो में बेचने की फिराक में घूम रहे है। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए, मुखबिर के बताए स्थान शिव मंदिर के पास से दो आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है। वही जब पुलिस ने दोनों आरोपी से पूछताछ की तो दोनों आरोपीयो ने अपना नाम तेजा उर्फ अशोक और विक्की उर्फ विक्रम बताया,दोनो आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 55 नग हीरे मिले है। हीरे के संबंध में वैध लाइसेंस नहीं होना पर आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर हीरे गरियाबंद, छत्तीसगढ़ से चोरी करना कबूला किया है। वही आरोपीयो से क्राइम ब्रांच ने 55 नग हीरे और 02 मोबाइल जब्त किए है, जिसकी किमती 3,51,200 रुपये के करीब बताई जा रही है।

Exit mobile version