कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 28 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फिर से रोक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

International Flights : कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि भारत से आने और जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 28 फरवरी तक बंद रहेगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने आज ही ये फैसला लिया है।

इसको लेकर एक आदेश भी जारी किया गया है जिसमे कहा गया है कि एयर बबल व्यवस्था के चलते उड़ानें प्रभावित नहीं होंगी। दरअसल, एयर बबल सुविधा के चलते दो देश कुछ खास नियमों व प्रतिबंधों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, 26 नवंबर 2021 के परिपत्र के आंशिक संशोधन में सक्षम प्राधिकारी द्वारा अब भारत से आने जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट के निलंबन को 28 फरवरी 2022 की रात 12 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। आगे आदेश में ये साफ़ कहा गया है कि ये प्रतिबंध सभी अंतर्राष्ट्रीय कार्गो के संचालन और विशेष रूप से डीजीसीए द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर नहीं लागू होगा।

Exit mobile version