कोरोना की तीसरी लहर में देशभर में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। कोरोना के कारण रेल से यात्रा करने वालों की संख्या में लगातार कमी आ रही है।
दरअसल, कोरोना के संक्रमण बढऩे के साथ ही यात्रियों की संख्या में कमी आना शुरू हो गई है। इंदौर से चलने वाली लंबी और छोटी दूरी की कई गाड़ियों के यात्रियों की संख्या में कमी आना शुरू हो गई है। जो ट्रेनें कुछ समय पहले तक फुल चल रही थी, उनमें अब आसानी से टिकट मिल रहे है। साथ ही यात्रियों की संख्या भी कम हो गई है। यात्रियों की कमियों की वजह से हवाई सेवाओं पर तो असर हो ही रहा है लेकिन ठीक उसी तरह अब रेल सेवाओं पर भी असर देखा जा रहा है।
