किसान संगठनों ने किया शंकर लालवानी का अभिनन्दन, सांसद ने आलू,प्याज़ निर्यात की मांग लोकसभा में उठाई थी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आलू प्याज निर्यात की अनुमति मिलने के बाद इंदौर के किसानों ने सांसद शंकर लालवानी का सम्मान किया सांसद शंकर लालवानी ने आलू प्याज निर्यात को लेकर संसद में यह मुद्दा उठाया था जिसके बाद केंद्र सरकार ने आलू प्याज निर्यात की अनुमति जारी कर दी

इंदौर में किसान संघ और आसपास के किसानों के द्वारा इंदौर के सांसद शंकर लालवानी का सम्मान किया गया किसानों का कहना था कि आलू प्याज पर निर्यात की अनुमति मिलने के बाद किसानों को इसका उचित दाम मिल सकेगा इंदौर सांसद के द्वारा संसद में इस बात को उठाया गया था जिसके बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से इंदौर सांसद ने इस मसले पर चर्चा भी की थी तीन सरकार से अनुमति मिलने के बाद इंदौर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों के किसानों ने सांसद कार्यालय पर पहुंचकर शंकर लालवानी का सम्मान किया और उन्हें धन्यवाद भी दिया इस दौरान मीडिया से बातचीत में शंकर लालवानी ने कहा कि लगातार किसानों के बीच से यह बात निकल कर आ रही थी कि आलू प्याज पैदा करने वाले किसानों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है यदि इस पर से निर्यात की अनुमति केंद्र सरकार के द्वारा दे दी जाए तो किसान को भी इसका उचित दाम मिल सकेगा इसी को लेकर लगातार सरकार से आलू प्याज के निर्यात की अनुमति के लिए मांग की जा रही थी अब केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है तो किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा

Exit mobile version