काली मां के विवादित पोस्टर पर म.प्र. के गृहमंत्री भड़के, प्रकरण दर्ज कराने को कहा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2022/07/%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%A4-%E0%A4%AA%E0%A5%8B%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%AE.%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0.-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%97%E0%A5%83%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AD%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A3-%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9C-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%8B-.mp4

लीना मणिमेकलई के खिलाफ म.प्र. में जल्द ही पुलिस प्रकरण दर्ज हो सकता है। इस बात को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम​​ मिश्र का बयान सामने आया है। उन्होंने संबंधित के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के साथ ही इस डाक्यमेंट्री को म.प्र. में रोकने के संबंध में कदम उठाने की बात कही।

म.प्र. के गृहमंत्री मिश्र ने आज संवाददाताओं से कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि एक महिला को काली मां बनाकर उनके हाथ में सिगरेट होना दर्शाया गया है। मिश्र ने कहा हमारे देवी-देवताओं का अपमान हम नहीं सहेंगे। उन्होंने डाक्यूमेट्री बनाने वालों के लिए कहा ये किसी दूसरे धर्म के देवी-देवताओं को लेकर फिल्म बनाए या पोस्टर जारी करे तब इन्हें पता चलेगा। नरोत्तम मिश्र ने कहा हम इस मामले में प्रकरण दर्ज करवाएंगे और किस तरह से इस डाक्यूमेंट्री को म.प्र. में दिखाने से रोक सकते हैं इस संबंध में भी जानकारी ली जा रही है। आपको बता दें यह विवादित पोस्टर लीना मणिमेकलई की एक डाक्यूमेंट्री फिल्म के प्रमोशन अवसर पर कनाडा के आगा खां म्युजियम में लगाया गया है। इस पोस्टर को लेकर भारतीय राजनयिक ने आपत्ति भी दर्ज कराई है।

Exit mobile version