कार टैंकर में घुसी, एक की मौत फ्रेंड ने स्पीड कम करने को कहा, इतने में हादसा दो दोस्त गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बाणगंगा थाना क्षेत्र इलाके में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े टैंकर में जा टकराई हादसा इतना दर्दनाक था कि कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य दो युवक घायल हो गए सीसीटीवी फुटेज जहां कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया बताया जा रहा है कि कार चालक युवराज पिता प्रताप सिंह पवार निवासी भवानी नगर अपने दोनों दोस्तों के साथ कार नंबर एमपी 09WL6534 कि रात में करीब 3:00 बजे घूमने निकला था वार्डन चौराहे के पास उसकी कार सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़े टैंकर एमपी 09AD6698 से जा टकराई इस दौरान युवराज गंभीर रूप से घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी मौत हो गई मैं उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल थे जिनका उपचार निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

घर से देर रात घूमने निकले युवक के दोस्त कार में बैठकर वीडियो बना रहे थे इसी दौरान जब युवराज को कार धीरे करने को कहा तो युवराज का ध्यान भटका और हादसे का शिकार हो गए इस घटना में सीसीटीवी फुटेज में सामने आए हैं कि किस प्रकार टैंकर में टकराने के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

Exit mobile version