कल्याणपुरी में आरोपियों ने युवक पर ताबड़तोड़ बरसाए चाकू, घटना CCTV में कैद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देश की राजधानी दिल्ली का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ चाकू बरसाते हुए नजर आ रहे है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं. बताया जा रहा है कि ये घटना 4 जुलाई की है. युवकों के इस हमले में एक युवक की जान चली गई.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें किसी ने कॉल की थी कि कल्याणपुरी के 9 ब्लॉक में कोई युवकों के बीच में जमकर मारपीट हुई है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था. जिसकी पहचान अर्जुन के रूप में हुई. पुलिस युवक को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

https://timenews.today/img/2022/07/My-Video15.mp4

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ एक युवक एक व्यक्ति के घेरकर खड़े हैं. उनमें कहासुनी होती है. तभी एक युवक चाकू निकालकर वार करना शुरू कर देता है. देखते ही देखते अन्य युवक भी चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने लगते हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते हैं, लेकिन आरोपी उन्हें झटककर फिर से युवक पर चाकू बरसाने लगते हैं.

Exit mobile version