कलेक्टर कार्यालय पर 20 गावो के किसानों ने किया विरोध स्वरूप प्रदर्शन , कलेक्टर के बाहर नही आने पर बैठे धरने पर , भूमि अधिग्रहण के विरोध प्रदर्शन , इंदौर पीथमपुर इकोनामी कॉरिडोर का किया विरोध
इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर बड़ी संख्या में इंदौर के समीप 20 गांव के किसान पहुंचे और विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया दरअसल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में इंदौर पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर का निर्माण करना है जिसमें इंदौर के समीप नावदा बिसनावदा , नेनोद सहित 20 गाव के किसानों की हजारो हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है जिसको लेकर विरोध स्वरूप बढ़ी संख्या में किसान कलेक्टर कार्यालय पर पहुचे ओर कलेक्टर द्वारा बाहर नही आने पर कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए किसान के धरने पर बेठने के बाद इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह किसानों के बीच पहुचे ओर उनकी बात सुनी और उन्हें पूरे ही मामले को लेकर एक समिति बनाने की सलाह दी गई
– प्रदेश सरकार द्वारा इंदौर से पीथमपुर इकोनामी कॉरिडोर बनाया जाना है जिसको लेकर इंदौर के समीप 20 गावो की हजार हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है जिसको लेकर किसानों में काफी ही रोष है किसानों का आरोप है कि जिन भूमि पर प्रशासन अधिग्रहण करना चाहता है वह करोड़ो रूपये एकड़ की जमीन है इस कॉरिडोर के बनने के चलते कई किसानों को अपनी जमीन से हाथ धोना पड़ेंगा सरकार द्वारा जो राशि दी जा रही है वह भी बहुत कम है वही कई हजार हेक्टेयर सिंचित उपजाऊ जमीन भी इस कॉरिडोर के निर्माण के चलते खराब हो जाएंगी जिसका किसान विरोध कर रहे है हालाकि किसानों की माग को मानते हुवे इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने आश्वासन दिया है कि वह एक समिति बना ले जिसके बाद उनकी बात प्रदेश सरकार तक पहुचाई जाएंगी
