करणी सेना से जुड़े लोगों ने बुधवार रात लसूड़िया थाने का घेराव किया । ये लोग करणी सेना के अध्यक्ष पर दर्ज हुए वसूली के प्रकरण से नाराज थे । थाने का घेराव ओर रोड जाम करने के मामले में पुलिस ने देर रात एक नया प्रकरण 50 से अधिक लोगो पर दर्ज किया है ।
मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है । जहा श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष ऋषिराज सिंह सिसौदिया पर पुलिस ने अड़ीबाजी का केस एक होटल संचालक की रिपोर्ट पर दर्ज किया था । जिसके बाद बुधवार शाम ऋषिराज समर्थकों के साथ लसूड़िया थाने पहुंचा था । दरसअल लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम -114 पार्ट-1 की साईंकृपा कालोनी निवासी वैभव अरोरा का होटल है । पिछले वर्ष अगस्त में संजीव चौधरी ने इस होटल को किराए पर लिया था । लेकिन किराया न देने पर मंगलवार दोपहर संजीव व उसके साथी गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया गया था । जिसके बाद करणी सेना से जुड़े ऋषिराज ने अरोरा को धमकाया और कहा कि होटल खाली करवाना है तो 18 लाख रुपये देने पड़ेंगे ओर संजीव व गोलू के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाने पर अरोरा को देख लेने की धमकी दी थी । जिसके बाद देर रात पुलिस ने ऋषि के विरुद्ध अड़ीबाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया था । प्रकरण दर्ज होने के बाद बुधवार को उसके समर्थकों ने थाने का घेराव कर दिया । तब भीड़ को कंट्रोल करने के लिए चार थानों खजराना, विजय नगर, कनाड़िया व लसूड़िया थाने के बाल को एकत्र किया गया ।
