कबूतरों का पोस्टमार्टम – महिला ने लगाया कबूतरो को जहर देकर मारने का आरोप, तीन दिन में 14 कबूतर की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक अजीब तरह का मामला सामने आया है। जहाँ द्वारकापुरी पुलिस के पास सोमवार सुबह एक व्यक्ति पहुंचा। उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उनके कबूतरो को जहर दे दिया। जहाँ 14 कबूतर की मौत हो गई है ।पुलिस ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी जिसके बाद अधिकारियों ने सबूतों के पोस्टमार्टम कराकर उचित कार्यवाही की बात कही है।

मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अहीरखेडी का है। यहां सोलंकी ओर उसकी पत्नी बबली कबूतर पालने का काम करते है। पिछले दो से तीन दिनों में उनके करीब 14 कबूतर मर गए। जिसमें वह परेशान हो गए। सोमवार को सुबह जब दो कबूतरो ने दम तोड़ा तो सोलंकी म्रतक ख़बतरो को लेकर थाने पहुंचा। यहां उसने बताया कि इलाके में एक बुची नाम का लड़का रहता है। उसने दो दिन पहले चावल में जहर मिलाकर उनके कबूतरो को दे दिया। जिसमें सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। ऒर अब तक 14 ख़बतरो कि मौत हो गई है। सोलंकी तीन साल से कबूतरों का पालन कर रहा है पुलिस ने शिकायत पर गंभीरता दिखाई और दो कबूतरों का पोस्टमार्टम के लिए शासकीय पशु चिकित्सालय भिजवाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version