इंदौर के बाईपास स्थित कालिंदी कुंज के रहवासी बीते कई महीनों से कचरे के ढेर से परेशान है,,और पिछले 3 दिनों से प्रदर्शन कर इस परेशानी से निजात दिलाने की गुहार लगा रहे है,,,
सोमवार को कालिंदी कुंज के रहवासी बड़ी संख्या कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और बायपास स्थित इस कॉलोनी और कचरे के ढेर की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया,,,,
द् कलेक्टर को ज्ञापन देकर शिकायत की गई कि शहर की विभिन्न कॉलोनियों का कचरा कालिंदी कुंज में खाली पड़ी जमीन पर फैंका जा रहा है,,पंचायत क्षेत्र की इस जमीन पर फैले इस कचरे में निगमकर्मी आग लगा देते है,,जिससे जहरीला धुंआ फैल जाता है,,अधिकारी ने इस समस्या पर जल्द निराकरण के संकेत दिये है,,,
