इंदौर से दुबई जाने वाली फ्लाइट के पहले एयरपोर्ट पर किये गए कोरोना टेस्ट में आज 5 यात्रियों के पाए जाने से हड़कम्प मच गया। सभी यात्रियों को रोक दिया गया । मिली जानकारी के अनुसार पहली बार एक ही फ्लाइट में 5 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गया ।इनमे से इंदौर के दो और भोपाल के 3 यात्री हैं
सूत्रों के अनुसार दुबई जाने वाले यात्रियों में आज 5 यात्री जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें भोपाल के एक ही परिवार के 3 यात्री और इंदौर के 2 अन्य यात्री शामिल हैं इन्हें यात्रा करने से रोका गया और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दी गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को सभी यात्रियों को सौंपा गया।
इंदौर से 95 यात्री
आज इस फ्लाइट से जाने के लिए 95 यात्रियों ने इंदौर (से बुकिंग की थी। इनमें 78 बड़े और 17 बच्चे थे। नियमानुसार जांच के दौरान सुबह करीब 9 बजे खातीवाला टैंक क्षेत्र में रहने वाले एक 51 वर्षीय व्यक्ति और बिजलपुर के 59 साल के यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसबीच कुछ ही देर बाद भोपाल के एक ही परिवार के 3 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 67 वर्षीय बुजुर्ग, 37 वर्षीय एक महिला और 17 वर्षीय किशोर शामिल हैं। सूचना के आधार पर एयरपोर्ट पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को पांचों पॉजिटिव यात्री सौंप दिए गए।
पहली बार एक ही उड़ान में आए 5 पॉजिटिव
इंदौर में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक ही फ्लाइट में एक से ज्यादा यात्री पॉजिटिव पाए गए हों। इससे पहले 4 यात्री अलग-अलग उड़ानों में पॉजिटिव पाए गए थे । पहला मामला 15 सिंतबर को आया था, जब एक युवक पॉजिटिव मिला था। वहीं इसके बाद 13 और 27 अक्टूबर और 29 दिसंबर को एक-एक महिला यात्री पॉजिटिव पाई गई थी।
