एमजी रोड पुलिस की त्वरित कार्यवाही राजस्थान से आए सरपंच व परिजनों ने थाना प्रभारी का किया अभिवादन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2022/04/WhatsApp-Video-2022-04-20-at-14.55.59.mp4

थाना एमजी रोड पुलिस की त्वरित कार्यवाही, राजस्थान से भागे दो नाबालिग बच्चों को महज़ 12 घंटों में ढूंढ निकाला परिजनों ने पुलिस को दिया इनाम।तलवाड़ा बांसवाड़ा राजस्थान सरपंच रमेश डिंडोर तथा गोविंद सिंह के लड़का और लडकी 09/04/2022 को घर पर बिना किसी को कुछ बताए इंदौर आ गए थे किसी तरह 18/04/2022 को रमेश तथा गोविंद को सूचना मिली कि बच्चे इंदौर में हैं हम लोग तत्काल इंदौर के लिए रवाना हुए इंदौर पहुंचने के बाद हमने बहुत प्रयास किए लेकिन बच्चों को ढूंढने में किसी भी तरह की सफलता नहीं मिली हम हताश होकर थाना एमजी रोड के पास से गुजर रहे थे तो एमजी रोड थाने पर आकर हम थाना प्रभारी श्रीमान धर्मवीर सिंह नागर जी से मिले यहां पर थाना प्रभारी द्वारा हमारी समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की, टीम ने तत्काल कठोर परिश्रम करते हुए सुबह 9:00 बजे तक दोनों बच्चे ढूंढ कर दिए। टीम के आर.4022 हरीश चौधरी व आर. 3386 विश्वरतन की भी सराहनीय भूमिका रही। थाना एमजी रोड पुलिस की मेहनत और लगन को देखते हुए मैं सरपंच रमेश तलवाड़ा बांसवाड़ा राज. तथा गोविंद सिंह पुलिस के कार्य से खुश होकर पूरी टीम को धन्यवाद के साथ 5100 रुपए नगद इनाम दे रहे है

Exit mobile version