उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया पहुंचे व सबसे पहले पीतांबरा देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे ।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2022/05/WhatsApp-Video-2022-05-08-at-10.23.30-AM.mp4

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दतिया हेलीपैड पहुंचकर मां पीतांबरा देवी मंदिर पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ की अगवानी मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की। आपको बता दें योगी आदित्यनाथ जब भी बुंदेलखंड के दौरे पर आते हैं तो वह सबसे पहले मां पीतांबरा देवी दर्शन के लिए पहुंचते हैं पितांबरा मंदिर पर 8:00 बजे मां धूमावती देवी की आरती होती है उसमें मैं शामिल हुए उसके बाद वन खंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया। मां पीतांबरा देवी मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचे उन्होंने पूजा अर्चना की पंडित चंद्र मोहन दीक्षित द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ उनको आशीर्वाद प्रदान किया गया आपको बता दें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का खास संबंध है वह हमेशा उत्तर प्रदेश के चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं बुंदेलखंड की सीटों पर डॉ नरोत्तम मिश्रा का खासा प्रभाव है। मुख्यमंत्री पूजा अर्चना के बाद उत्तर प्रदेश के झांसी रवाना हो गए लोकार्पण के जहां उनके लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम है।

Exit mobile version