इवेंट मैनेजर ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली आत्महत्या कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मृतक के मृत्यु के असल कारणों का पता चल सकेगा।
दरअसल मामला लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में किराए के कमरे से रह रहे इवेंट मैनेजर 30 वर्षीय सूर्य बहादुर अपने ही कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया था हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया यह कारण फिलहाल अज्ञात बना हुआ है वहीं पुलिस परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जो भी साथ पुलिस के सामने आएंगे उस आधार पर वैधानिक रूप से कार्रवाई करने की बात कर रही है।
